Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय मेले का आयोजन


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मेले का शुभारंभ हुआ ब्लॉक प्रमुख कल्लन देवी ने मेले मे पहुंच कर फीता काट दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में 16 विभागों की सेवाएं एक छत पर के नीचे स्टाल लगाकर सेवाएं दी जा रही है। आयोजित मेले में भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू इस अभियान का मकसद आम लोगों से जुड़ी सेवाओं को जनता तक पहुंचना है। मेले का संबोधन करते हुए खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अन्नपूर्णा योजना, सामूहिक विवाह और आयुष्मान भारत जैसी महिला सशक्तिकरण योजना का जिक्र किया। शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी और गर्भवती महिलाओं को पोषण जैसे योजनाओं के भी बारे में जानकारी दी। मेले में 16 विभाग 7 दिन तक अपनी योजनाओं को पेश करते रहेंगे। आयोजित मेले में पहुंचीं ब्लॉक प्रमुख संग्रामपुर कल्लन देवी ने लगी विभागों की स्टाल का निरीक्षण किया उनसे जानकारी ली सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग, जी राम जी, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग, आंगनबाड़ी अपना स्टाल लगाकर योजनाओं से लोगों को जागरुक कर रहे थे। आयोजित मेले में ब्लॉक प्रमुख कला देवी ने बच्चों को खिल खिलाकर अन्नप्राशन वह गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार भेंट कर गोद भराई कार्यक्रम भी किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, प्रधान मंसाराम मिश्रा, एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार,एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह आदि गणमान्य लोग मेले में शामिल होकर मिले को सफलता के शिखर पर ले गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |