Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई रूटों को किया गया डायवर्ट


नई दिल्ली इलाके में विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास आज फिर प्रदर्शन होने हैं आज विपक्षी दल भी सड़क पर उतर कर मार्च करेंगे। ऐसे में कनॉट प्लेस, संसद भवन और जंतर-मंतर के आसपास के एरिया पर रूट डायवर्ट किया गया है।

आज जारी हुई नई ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया कि नई दिल्ली जिले में ट्रैफिक से जुड़े खास इंतजामों के कारण, सुबह 8:00 बजे से इन जगहों और इनके आस-पास ट्रैफिक को रेगुलेट/डायवर्ट किया गया है। इसमें कनॉट प्लेस, विंडसेर प्लेस और अशोक रोड समेत कई रूट शामिल हैं।

बता दें कि आज इंडिया ब्लॉक में शामिल 19 विपक्षी दलों के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय का घेराव करेंगे। संसद भवन से EC मुख्यालय तक 3 किमी तक के मार्च की शुरुआत संसद के मकर द्वार से होगी।

संसद के मकर द्वारा विपक्षी सांसद सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेंगे। फिर वहां से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। आज के मार्च में एसपी चीफ अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और अनिल देसाई भी अपनी पार्टी की तरफ से प्रोटेस्ट में शामिल होंगे संसद के मकर द्वारा विपक्षी सांसद सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेंगे। फिर वहां से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। आज के मार्च में एसपी चीफ अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और अनिल देसाई भी अपनी पार्टी की तरफ से प्रोटेस्ट में शामिल होंगे।

INDIA ब्लॉक ने आज के मार्च को 'सेव डेमोक्रेसी मार्च'नाम दिया है। आज के प्रोटेस्ट में जिन 19 विपक्षी दलों के सांसद शामिल होने वाले हैं, उनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J) का नाम हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |