Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर केरल-तमिलनाडु तक झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी


दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के बचे हुए हिस्सों, पूरे गुजरात और मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है। इस बीच मौसम मौसम विभाग देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है, जिनमें केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

वहीं दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 5 से 7 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 5 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, चार अक्टूबर रविवार को केरल, तमिलनाडु, कराइकल, पुडुचेरी और माहे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ आज बारिश हो सकती है।

वहीं, 6-8 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश हो सकती है। 5-9 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 6-7 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 60 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में मौसम शुष्क और धूप वाला रहने की संभावना है और कोई खास बारिश नहीं होगी। हवा की गति लगभग 20-22 किमी प्रति घंटा हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, IMD ने 6 और 7 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान लगाया है।

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और राज्य भर में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। IMD के ताज़ा चेतावनी बुलेटिन के अनुसार, 4 से 9 अक्टूबर के लिए पूर्वी या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |