प्रतापगढ़। जिले के कोहंडौर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा वर्मा ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में पूजा वर्मा पुत्री रामसुधार वर्मा, निवासी लोहारन का पुरवा(चंडौका), थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़ ने आरोप लगाया है कि मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3रू20 बजे वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पुरानी बात को लेकर पड़ोसी व गांव की ही अमरावती पत्नी फूलचंद व अंशू पुत्री फूलचंद, चांदनी पुत्री फूलचंद से विवाद शुरू हो गया। पीड़िता के मुताबिक, विवाद के दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी भाभी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।पीड़िता व उसकी अपना इलाज करा रही है।
