Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गोपालगंज में शराब तस्करी में ‘लेडी गैंग’ शामिल, 5 महिलाओं समेत ड्राइवर गिरफ्तार




बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब की तस्करी के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। गोपालगंज में शराब तस्करी का ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बोलेरो में पांच महिलाएं और एक पुरुष चालक सवार था। पहली नजर में सबकुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जब उत्पाद पुलिस ने बोलेरो का वजन चेक किया तो शक हुआ। इसके बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बोलेरो के अंदर 216 लीटर विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास उत्पाद पुलिस ने एक बोलेरो को रोककर जांच की। बोलेरो में पांच महिलाएं और एक पुरुष चालक सवार था। शुरुआत में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। लेकिन जांच के दौरान जब वाहन का वजन किया गया तो वजन सामान्य से ज्यादा मिला। बस फिर क्या था पुलिस का शक गहरा गया। बोलेरो की तलाशी शुरू हुई और तलाशी के दौरान वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के मुताबिक बोलेरो से कुल 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। वहीं मौके से पांच महिला तस्करों और एक पुरुष चालक समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपी गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के दुखहरण टोला के रहने वाले हैं।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |