Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: मोहनलालगंज कस्बे में गुप्ता ढाबा के पीछे दिनदहाड़े 5 लाख की जेवर 80 हजार रुपए चोरी


मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कस्बे के मौरांवा रोड पर स्थित घर में उमाकान्त पाठक अपनी छोटी बेटी सौम्या के साथ रहते है ओर पेप्पी की एजेंसी चलाते है। उन्होने बताया गुरूवार की सुबह बेटी लखनऊ स्थित कालेज चली गयी। जिसके बाद वो घर में ताला बंदकर कुछ दूर पर स्थित अपनी एजेंसी पर चले गये। इस दौरान दीवार फादकर दिनदहाड़े घर में घुसे बैखोफ चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखी अलमारी का लांक व लांकर तोड़कर उसमें रखी 80 हजार रूपये की नगदी व पांच लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुराकर भाग निकले।शाम चार बजे के करीब एजेंसी संचालक अपने घर पहुंचे ओर मुख्य गेट का ताला खोला लेकिन चोरो ने अंदर से लांक कर दिया था जिसके बाद दीवार फादकर अंदर गये तो देखा अंदर गेट का ताला टूटा पड़ा था ओर कमरे में सामान बिखरा देखा तो चोरी की घटना का पता चला।जिसके बाद एजेंसी मालिक ने डायल-112 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी तब जाकर एसीपी आर.के. सिंह व इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने और ेप जसवंत सिंह  जांच पड़ताल की।डॉग स्क्वायर्ड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात चोरो पर कार्रवाई के लिये पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया पीड़ित के द्वारा तहरीर दी गयी है जांच कर चोरो के विरूद्व मुकदमा? दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |