Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भयानक हादसे से दहल गया स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की हो गई टक्कर, अब तक 46 लोगों की मौत की खबर


यूरोप के एक महत्वपूर्ण देश स्पेन से बुधवार को दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, मैड्रिड के दक्षिण क्षेत्र में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई जिससे बड़ी तबाही मची है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 46 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। डराने वाली बात ये भी है कि इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

आपको बता दें कि ये हादसा मुख्य तौर पर स्पेन के टोलेडो के पास हुआ है। पहले क्षेत्रीय सरकार ने कहा था कि कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, ये भी चेतावनी दी गई थी कि हो सकता है कि मृतकों की यह संख्या और ज्यादा बढ़ जाए। इसके कुछ देर बाद जानकारी सामने आई है कि मृतकों का आंकड़ा 46 तक चला गया है। क्षेत्रीय सरकार की प्रवक्ता ने मीडिया को बताया है कि हमें जो जानकारी मिल रही है, वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस दर्दनाक रेल हादसे को लेकर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद शॉक में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कहा- "टोलेडो में हुए इस गंभीर ट्रेन हादसे से मैं स्तब्ध हूं। मैं परिवहन मंत्री और कैस्टिला-ला मांचा के अध्यक्ष के लगातार संपर्क में हूं। इमरजेंसी सेवाएं पीड़ित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, संबंधित सभी प्रशासनिक इकाइयों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। मेरी संवेदनाएं, एकजुटता और समर्थन सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

आपको बता दें कि स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर इस साल दूसरी टक्कर की घटना सामने आई है। यूरोप के एक प्रमुख देश स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, अगले महीने फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में इस हादसे का मुद्दा उनके लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |