Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फिलीपींस से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक! 'भारत उकसाता नहीं, लेकिन उकसाने पर देता है कड़ा जवाब'


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस यानी ADMM-Plus के दौरान आज (बुधवार को) भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख, इकोनॉमिक प्रोग्रेस, डिफेंस कैपेबिलिटी और करप्शन को रोकने की कोशिशों पर बात की। राजनाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख और रक्षा तैयारियों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत कभी किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर उसे उकसाया जाता है, तो वह उसका कड़ा जवाब देता है।

राजनाथ सिंह ने कहा, 'दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। यदि ऐसा नहीं होता, तो 35 देशों की लीडरशिप ने हमारे प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित नहीं किया होता। आज, जब भारत बोलता है, तो विश्व ध्यान से सुनता है।'

वहीं, वैश्विक सहयोग के भारत के दर्शन पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है। हम 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, की बात करते हैं। हमारा दिल तो इतना बड़ा है कि हम नाग पंचमी पर सांपों को भी दूध पिलाते हैं।

साथ ही, भारत की इकोनॉमिक प्रोग्रेस पर राजनाथ सिंह बोले कि भारत अभी दुनिया में 5वें स्थान पर है और उन्होंने विश्वास जताया कि यह स्थिति और बेहतर होगी। उन्होंने कहा, 'हमारी इकोनॉमी विश्व में 5वें नंबर पर है। अगर वेस्ट एशिया में संकट न होता, तो हम अब तक विश्व की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुके होते। खैर, ऐसा तो होना ही है।'

वहीं, सुरक्षा खतरों के प्रति भारत के रिएक्शन का जिक्र करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का हवाला देते हुए कहा कि आपने 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम तो सुना होगा। हमारा देश अब कमजोर नहीं है। किसी को भी हम उकसाते नहीं हैं, लेकिन यदि कोई हमें उकसाता है, तो हम उसे छोड़ते नहीं हैं। यह मैसेज अब बिल्कुल साफ है। हमारी रक्षा तैयारियां और मजबूत हुई हैं। इससे पहले, शौर्य दिवस पर राजनाथ सिंह ने वीर जवानों को सलाम किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि देश उनके बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |