Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कुत्ते से बचने की कोशिश में उबलते दूध से झुलसी 3 साल की मासूम! हुई मौत


महाराष्ट्र के बीड जिले में भौंकते कुत्ते से बचने के प्रयास में उबलते दूध का बर्तन गिरने से गंभीर तौर पर झुलसी 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। एक लोकल पुलिसकर्मी ने बताया कि यह घटना बीते गुरुवार को नांदुर हवेली में हुई, जब दुर्गा प्रदीप बुधनर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान, एक आवारा कुत्ता आक्रामक तरीके से भौंकते हुए उसकी तरफ दौड़ा था। इसके बाद, बच्ची घबराकर उससे बचने के लिए तेजी से अपने घर की तरफ भागी थी।

पुलिस अफसर ने बताया कि जल्दबाजी में बच्ची आंगन की तरफ भागी और वहां मिट्टी के चूल्हे पर रखे उबलते दूध के एक बड़े बर्तन से टकरा गई। ऐसा होते ही वह गिर पड़ी। अधिकारी के मुताबिक, उबलता दूध बच्ची की पूरी बॉडी पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद उसके माता-पिता उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।

गौरतलब है कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे बीड जिला सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अफसर ने बताया कि इस घटना से कुछ ही दिन पहले परिवार ने दशहरा के दिन बच्ची का तीसरा जन्मदिन मनाया था।

इससे पहले, इसी साल जुलाई में मुंबई की एक हाईराइज सोसायटी में पालतू कुत्ते का आतंक दिखा था। उसने बच्चियों पर हमला किया था। इसका CCTV फुटेज वायरल हुआ था। वीडियो में दिखा था कि महिला अपने पालतू कुत्ते को काबू करने का हर संभव प्रयास करती है, लेकिन विदेशी नस्ल का कुत्ता आसानी से उसको घसीट लेता है। इसके बावजूद महिला जूझती रही और फिर बच्चियां किसी तरह बच जाती हैं।

उधर, नासिक में कुत्तों के आतंक के खिलाफ अनोखा विरोध देखने को मिला था। यहां एक नेता ने नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में कुत्ते ले जाकर छोड़ दिए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। नेता एक बोरे में कई आवारा कुत्ते भरकर ले गया था और उन्हें अधिकारी के ऑफिस की टेबल पर छोड़ दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |