Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नागपुर में नकली नोटों का खेल! किराए के मकान से 37 लाख की जाली करेंसी मिली


नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक मकान में नकली नोट छापने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मकान मालिक ने ही पुलिस को दी। मकान मालिक को नोट छापने वाले कागज दिखे थे, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुआ। इसके साथ ही नकली नोट बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीन भी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी नागपुर का ही रहने वाला है, लेकिन उसने किराए पर मकान लिया था और नकली नोट बनाने का काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। बताया जा रहा है कि नकली नोट से जुड़ी डील के लिए वह मुंबई गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र में किराए के रूम में रहने वाले युवक प्रिंटर के जरिए नकली नोट छाप रहे थे। वाठोडा स्थित 3 स्टार कोऑपरेटिव सोसाइटी के एक मकान में 500 रुपये के नोट जैसे दिखने वाले कागज बिखरे मिले। मकान मालिक को सोफे पर नोट जैसी छपाई वाले कागज दिखाई दिए, तो उसे संदेह हुआ। इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वाठोडा पुलिस ने जांच की तो वहां से नोटों जैसे छपाई वाले कागजों के अलावा लैपटॉप, कलर प्रिंटर, पेपर कटर, स्याही की बोतलें और अन्य सामग्री बरामद हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच करने पर 37 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। इस दौरान लाखों रुपये के अधूरे बने नोट भी पुलिस को मिले। इसके साथ ही पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पुष्पक बेनडाने नकली नोट छापने का काम पिछले डेढ़ वर्षों से कर रहा था। नागपुर का रहवासी होने के बावजूद उसने कमरा किराए पर लिया था। नोटों की डील करने के लिए ही वह मुंबई गया था। पुलिस का दावा है कि छापे गए नोट असली जैसे दिखाई देते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |