Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः मंडी में भाजपा विधायक और एसडीम का औचक निरीक्षण, 36 केंद्रों की जांच में, खुलीअव्यवस्थाओं की पोल


बीसलपुर। धान खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए बुधवार को विधायक विवेक वर्मा और एसडीएम नागेंद्र पांडे ने मंडी समिति में संचालित 36 धान क्रय केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब आधा दर्जन केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। कई केंद्रों पर धान में नमी मापने वाले यंत्र खराब पाए गए, जबकि किसानों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं मिली। इन कमियों पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। विधायक और एसडीएम ने मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कर्मचारियों की गैरमौजूदगी और जरूरी उपकरणों की खराबी सामने आई। धान में नमी की मात्रा जांचने वाले यंत्र खराब मिलने से खरीद प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों को लेकर भी सवाल उठे। वहीं, अपनी उपज बेचने मंडी पहुंचने वाले किसानों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नागेंद्र पांडे ने अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, खराब नमी मापक यंत्रों को तत्काल ठीक कराने और किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक विवेक वर्मा ने मंडी परिसर में दलालों की गतिविधियों पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने किसानों की धान खरीद में अनुचित हस्तक्षेप और दलाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। मंडी परिसर में बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने और अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। व्यवस्थाओं में मिली कमियों को लेकर मंडी के एमओ रतन सेन सिंह को भी फटकार लगाई गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना और सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है। कर्मचारियों की अनुपस्थिति, खराब उपकरण और बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगामी निरीक्षण में दोबारा खामियां मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |