बीसलपुरः ऐतिहासिक रामलीला में आज होगा दशानन वध! सुरक्षा व्यवस्था के लिए 400 पुलिसकर्मी तैनात, सीओ राहुल पांडेय ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
October 21, 2026
बीसलपुर । के ऐतिहासिक रामलीला में आज दशानन रावण का वध किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। रावण वध देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीओ राहुल पांडेय ने पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और भीड़ को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस प्रशासन ने रावण वध कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। मेला क्षेत्र में भीड़ की स्थिति पर नजर रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों ने पुलिस बल को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल ध्यान दें। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दशानन वध कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बीसलपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों और मेला क्षेत्र में तैनात रहकर निगरानी करेंगे।
