Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पूरा परिवार नशे के कारोबार में! पुलिस ने 2.435 किलो स्मैक संग भाई-बहन को दबोचा


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे बिशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2,015 पुड़िया स्मैक (2.435 किलो ग्राम), 2.10 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

SP ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव स्थित शिव शंकर कुमार और अंशु कुमारी के घर से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की बिक्री की जा रही है। गायघाट थाना पुलिस की टीम ने तुरंत ठिकाने पर छापेमारी की। घर की गहन तलाशी के दौरान 2015 अलग-अलग पुड़ियों में रखी गई 2.435 किलो स्मैक, 2 लाख 10 हजार रुपये नगद और चार मोबाइल फोन बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से शिव शंकर कुमार और उसकी बहन अंशु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई की दोनों भाई-बहन घर में स्मैक रखकर बिक्री करते थे। घर ही उनका गोदाम और बिक्री केंद्र दोनों था। पुलिस अब इस सिंडिकेट के बड़े सप्लायर और बाकी लिंक तलाश रही है। एक साधारण परिवार के अंदर छिपा पूरा नशा साम्राज्य, मुजफ्फरपुर की ये कहानी सच में रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

मामले में गायघाट थाना कांड संख्या 300/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस परिवार का नशीले पदार्थों की तस्करी से पुराना नाता रहा है। गिरफ्तार आरोपी की मां और पत्नी को पूर्व में बेनीवाल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 25/24 में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब इस बात का पता लग रही है कि इस स्मैक सिंडिकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं तथा इसका मुख्य सप्लायर कौन है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |