अमेठीः 23 अक्टूबर को ड्राई डे, शराब की दुकानें रहेंगी बंद
October 21, 2026
अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद अमेठी में मतदान दिवस 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मद्यनिषेध दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने आदेश जारी करते हुए जनपद में स्थित समस्त संबंधित आबकारी अनुज्ञापनों को मतदान दिवस पर बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135ग के प्रावधानों के अंतर्गत निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 23 अक्टूबर को जनपद में देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की थोक एवं फुटकर दुकानों सहित संबंधित आबकारी अनुज्ञापन बंद रहेंगे। जारी आदेश के अनुसार एफएल-6 (सम्मिश्र), एफएल-7 बार अनुज्ञापन, एफएल-16ध्17 तथा एफएल-9/9ए सहित अन्य संबंधित आबकारी अनुज्ञापनों को भी बंद रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल अथवा शुल्क देय नहीं होगा। जिला प्रशासन ने निर्वाचन के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं आदर्श निर्वाचन व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
