Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: तहसील दिवस में 20 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


उत्तराखड । मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली, गरुड़ में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं।

तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें पेयजल, विद्युत, सड़क, आपदा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के संबंध में प्राप्त फोन कॉल को भी गंभीरता से लिया जाए और शिकायतकर्ता की समस्या सुनकर उसका यथासंभव त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें।

विद्युत संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी क्षेत्र में लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है तो इसकी वजह स्पष्ट करते हुए संबंधित उपजिलाधिकारी को नियमित रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित शिकायतकर्ताओं को भी कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |