मिर्जापुर: पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का चुनार में बड़ा ऐलान, 2027 में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी जननीति भारत पार्टी! सब कुछ छोड़ जनता के बीच आई हूं,अब राजनीति नहीं जननीति लानी होगी
October 25, 2026
चुनार/मिर्जापुर। पूर्व प्।ै अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जननीति भारत पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। चुनार दौरे के दौरान समर्थकों और मीडिया से बातचीत में दिव्या मित्तल ने कहा, ष्मैं सब कुछ छोड़कर जनता के लिए, और जनता के बीच आई हूं। इसलिए राजनीति नहीं, जननीति लानी होगी। जनता का राज बनाना होगा।ष् इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक सदस्य ई.शुभम दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जननीति भारत पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। चुनार पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर दिव्या मित्तल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
