Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, 20 IPS अधिकारियों के तबादले


उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रांसफर एक्सप्रेस चली है। यूपी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

ट्रांसफर आदेश के मुताबिक ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। वहीं, भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर से PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। रवीना त्यागी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

संजय कुमार को मुजफ्फरनगर SSP पद से हटाकर 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज में सेनानायक बनाया गया है। ओमवीर सिंह को बलिया से बस्ती का SP बनाया गया है। वहीं, कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ SP से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में DCP की जिम्मेदारी मिली है।

कमलेश बहादुर को मऊ SP से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी में लोक शिकायत की जिम्मेदारी दी गई है। ईराज राजा को गाजीपुर से बलिया SP बनाया गया है, जबकि अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |