Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: पेंशनरों के मेडिकल बिल भुगतान को आफ लाइन से आन लाइन करने से सीनियर सिटीजन क्षुब्ध! पूर्व की भाँति आफ लाइन नहीं हुआ तो 2नवम्बर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन


गाजीपुर।  सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर ऐशो जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग विभाग के संघ भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिलाध्यक्ष ने बताया कि  सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनरों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान की सुविधा आफ लाइन थी किन्तु सरकार द्वारा मेडिकल बिल भुगतान को ही अनिवार्य कर दिये जाने बुजुर्गों को अत्यन्त कठिनाई होती है, इसको आन लाइन और आफ लाइन दोनों ही मानवीय आधार पर किया जाय ताकि भुगतान में विलम्ब न हो और बीमारी का समय से समुचित इलाज करना सम्भव हो सके। कार्यकर अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने आगामी प्रस्तावित अधिवेशन को भी भव्य और दिव्य बनाने हेतु सदस्यों से तन मन धन से सहयोग करने की अपील की, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस वर्मा ने प्रदेश संगठन की समस्त गतिविधियों और शाशन, सरकार की समस्त गतिविधियों से अवगत कराया, जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने  सदस्यता नवीनीकरण एवं अधिवेशन शुल्क अक्टूबर के अन्त तक जमा करने का आग्रह किया, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने आय व्यय का सम्पूर्ण विवरण बैठक में प्रस्तुत किया।  उपाध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने अपने सम्बोधन में 2नवम्बर को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का अनुरोध किया।

बैठक को मुख्य रूप से दिनेश चन्द्र शर्मा, डाक्टर दिनेश सिंह , रमाशंकर यादव, जिउत शर्मा, डाक्टर सुग्रीव सिंह,   उग्रसेन सिंह, उमेश श्रीवास्तव, गोपाल पांडेय बैजनाथ तिवारी, बृजेश यादव, नाथ तिवारी,शकील अहमद ज्ञानेंद्र ओझा, अनूप सिन्हा, जय प्रकाश पाण्डेय, शिव कुमार, नरेन्द्र सिंह लल्लन सिंह, बीरेन्द्र सिंह, जगदीस गुप्ता, अक्षयवर राय, मोहम्मद अली, कालिका सिंह,. चंद्र बली राम जय प्रकाश वर्मा.... आदि ने संबोधित किया अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे और जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभी के प्रति धन्यवाद जिलाध्यक्ष ने व्यक्त किया!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |