Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ विदेशी मुद्रा जब्त! डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने दो यात्रियों को किया गिरफ्तार


हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने दो यात्रियों को उस समय रोका जब वे मलेशिया के कुआलालंपुर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से लगभग 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। एक पुख्ता जानकारी के आधार पर DRI की हैदराबाद जोनल यूनिट ने कुआलालंपुर (मलेशिया) जाने वाली एयरएशिया की फ्लाइट में सवार होने वाले एक पुरुष यात्री को रोका।

अधिकारियों ने बताया कि उसके केबिन बैगेज की तलाशी लेने पर 66,600 अमेरिकी डॉलर, 3,773 मलेशियाई रिंगित और 2 सिंगापुर डॉलर मिले, जिनकी कुल कीमत लगभग 63.62 लाख रुपये है। यह विदेशी मुद्रा उसके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच एक काले प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखी गई थी। शुरुआती पूछताछ के दौरान, उस यात्री ने बताया कि उसी फ्लाइट में एक महिला भी यात्रा कर रही है, जिसके पास विदेशी मुद्रा हैं। DRI अधिकारियों ने उस महिला को भी पकड़ लिया। उसके केबिन बैगेज की तलाशी लेने पर 97,600 अमेरिकी डॉलर मिले, जिनकी कीमत लगभग 91.94 लाख रुपये है। यह विदेशी मुद्रा भी उसके ट्रॉली बैग में उसी तरह छिपाकर रखी गई थी।

दोनों यात्री इस विदेशी मुद्रा को कानूनी तरीके से हासिल करने और ले जाने से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं कर सके। DRI ने कस्टम एक्ट, 1962 के तहत लगभग 1.56 करोड़ रुपये की पूरी विदेशी मुद्रा और उसे छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रॉली बैग जब्त कर लिए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। DRI ने अपने बयान में इन दोनों यात्रियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि यह विदेशी मुद्रा कहां से आई थी और इसे किस मकसद से ले जाया जा रहा था।

बता दें कि ये कार्रवाई 22 अक्तूबर को की गई थी, जिसकी जानकारी शनिवार को दी गई। आरोपी यात्री एयरएशिया की फ्लाइट AK-68 के जरिए मलेशिया के कुआलालंपुर जाने की फिराक में थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले DRI ने सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का मुंबई में भंडाफोड़ किया था और 10.48 करोड़ रुपये मूल्य की बहुमूल्य धातु, कैश एवं अन्य कीमती सामान जब्त किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |