लखनऊः भैंसोरा में 14 हजार पौधों से विकसित नंदन वन का लोकार्पण किया गया ! 5 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
October 29, 2026
लखनऊ। नगर निगम की उपवन योजना के अंतर्गत जोन-04 के भरवारा-मल्हौर वार्ड स्थित ग्राम भैंसोरा में नवविकसित नंदन वन का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नंदन वन को जनता को समर्पित किया गया।गाटा संख्या 63 पर 6,400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित इस उपवन में 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से विभिन्न प्रजातियों के 14,000 पौधों का रोपण किया गया है। नगर विकास विभाग की उपवन योजना के अंतर्गत विकसित यह पार्क क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महापौर और नगर आयुक्त के प्रयासों की सराहना की स मंत्री खन्ना ने कहा कि मैं बधाई दूंगा अपनी मेयर को, अपने नगर आयुक्त को। उन्होंने आगे कहा कि उपवन और पार्कों का लगातार निर्माण तथा विशेष रूप से 14,000 पौधों का रोपण न केवल इस क्षेत्र, बल्कि पूरे लखनऊ के लिए बहुत बड़ा और लाभदायक कदम है।ग्राम भैंसोरा के आसपास हरित क्षेत्र और बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण यह उपवन स्थानीय निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। इससे क्षेत्र के लगभग 5,000 लोगों को लाभ मिलेगा। नागरिकों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।लखनऊ नगर निगम द्वारा हरित क्षेत्र के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय सुंदरीकरण के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। भैंसोरा में विकसित यह उपवन विस्तारित क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैकार्यक्रम के दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कलमी आम का पौधा रोपित किया। महापौर ने सिंदूर का पौधा तथा नगर आयुक्त ने चंदन का पौधा लगाया। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने राडरमचेरा (चाइना डॉल) का पौधा रोपित किया।
