लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग खीरी द्वारा लखीमपुर में विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान युवराज दत्त महाविद्यालय परिसर में 4 यूनिट और पुलिस लाइन हॉस्पिटल में 8 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविरों में युवाओं और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविरों में स्वयं पहुंचकर पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और उन्हें रक्तदान करने के फायदे के बारे में जानकारी दी। युवराज दत्त महाविद्यालय में लगे शिविर में शिक्षिका मेघा जैन और पुलिस लाइन में एक महिला आरक्षी क्षमा शर्मा द्वारा रक्तदान किया गया। यह महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का एक सफल तरीका साबित हुआ। दोनों ने यह संदेश भी दिया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है और न ही महिलाओं को इससे कोई नुकसान होता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं भी सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकती हैं।शिविर में रक्तदान के फायदों का जिक्र करते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसमें प्लाज्मा, प्लेटलेट्स व होल ब्लड शामिल हैं। ष्रक्तदान करने से बहुमूल्य जाने बचाई जा सकती है, समाज में मानवता और सहयोग की भावना बढ़ती है, और नियमित रक्तदान से व्यक्ति का अपना स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।ष्इस सफल आयोजन के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार रावत, डिप्टी डीटीओ डॉ. नवीन गुप्ता, डीपीएम अनिल यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
