लखनऊः इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! पुलिस ने गौवंश से भारी डीसीएम को पकड़ा, 10 गौवंश पुलिस ने किया बरामद, गौवंश तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज
October 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गोवंश से भरी डीसीएम पकड़ी। डीसीएम में लगभग पुलिस को 10 गाय मिली। इस दौरान इटौंजा पुलिस ने गौवंश तस्करी के आरोप में चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया और इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह वैधानिक कार्रवाई में जुट गए। इस दौरान भारतीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंशुल उनकी टीम शाहजहांपुर से डीसीएम का पीछा करते हुए इटौंजा थाना क्षेत्र में पहुंचे, जहां सूचना पर इटौंजा पुलिस ने यह कार्रवाई की है, पुलिस ने डीसीएम से 9 गाय व एक बछड़ा समेत कुल 10 गोवंश पशु बरामद किए, जोकि पंजाब से बिहार ले जाए जा रहे थे। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने सभी गोवंश को पृथ्वीनगर गौशाला में सुरक्षित पहुंचाकर चारा पानी की व्यवस्था की। वही डीसीएम नंबर पी बी 02 डीएफ 4284 सीज कर चालक रविन्द्र सिंह अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया। वही इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्य से क्षेत्रीय लोगों व संभ्रांत व्यक्तियों ने इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक और पकड़वाने वाली टीम की सराहना की है।
