Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को रामलीला मैदान में होगा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन! कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिभाग, प्रधानमंत्री जी का होगा वर्चुअल संबोधन य सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रंगोली एवं देशभक्ति गीतों का होगा आयोजन


उत्तराखड । शासन के निर्देशानुसार जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक संचालित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 07 अक्टूबर को रामलीला मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का प्रतिभाग कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के दौरान मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन भी प्रस्तावित है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिको द्वारा ‘विकसित भारत /2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 18 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में  ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारतश्, ‘सेवा कार्य’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चैहान, बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चैहान, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चैहान, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |