Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जनपद में 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम


प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस (02 अक्टूबर) के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होने बताया है कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। उन्होने बताया है कि प्रातः 7.30 बजे 05 किमी बालक एवं 3 किमी बालिका की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। पूर्वान्ह 9 बजे समस्त कार्यालयो, विद्यालयो एवं समाजसेवी संस्थाओ के किसी बड़े हाल में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बड़े चित्र पर अनावरण व माल्यार्पण एवं रामधुन का गायन होगा। सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालयो में श्रमदान के द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें तथा स्वच्छ भारत मिशनध्स्वच्छता की शपथ लेगें। पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को बुलाकर उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो का रेखांकन किया जाये, चिलबिला पार्क में वृक्षारोपण किया जायेगा। पूर्वान्ह 10 बजे से पूर्वान्ह 10.30 बजे तक जोगापुर एवं जिला महिला चिकित्सालय के बगल स्थित काशीराम कालोनी में सफाई एवं स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन होगा। पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बौद्ध बिहार चिलबिला में राष्ट्रीय एकीकरण कार्यक्रम तथा सभी माध्यमिक विद्यालयो में सांस्कृतिक एवं दोनो महापुरूषों के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला जायेगा। पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में सांस्कृतिक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम व मण्डी समिति महुली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। पूर्वान्ह 10 बजे से हादीहाल में महात्मा गांधी के अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी तथा प्रत्येक गांव सभा में स्वस्थ बालक को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेगें एवं महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला जायेगा। पूर्वान्ह 11 बजे जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में सरसो की मिनी किट का वितरण किया जायेगा। अपरान्ह 3 बजे जनसेवा निकेतन विवेकनगर खादी संस्था के प्रांगण में सफाई कार्यक्रम एवं रामधुन का आयोजन होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |