Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आतंकी साजिश में गिरफ्तार US के नागरिक को मिली जमानत


दिल्ली की अदालत ने आतंकी साजिश के मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक को जमानत दे दी है. म्यांमार में आतंकी ट्रैनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार 7 विदेशी नागरिकों में से यूएस के मैथ्यू वैनडाइक को राऊज एवेन्यू की NIA कोर्ट ने डिफॉल्ट बेल दी है. कोर्ट ने 1 लाख रुपये के बेलबॉन्ड और एक लाख की श्योरिटी पर जमानत दी है. हालांकि मैथ्यू वैनडाइक को दिल्ली में ही रहना पड़ेगा.

कोर्ट ने कहा कि जब भी NIA अमेरिकी नागरिक मैथ्यू को जांच के लिए बुलाएगी वो मौजूद रहेंगे. उसने जांच में देरी को आधार बनाकर डिफॉल्ड बेल मांगी थी. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि इस आरोप मे गिरफ्तार बाकी 6 युक्रेनी नागरिकों के पास भी इसी आधार पर जमानत का अधिकार है. NIA की ओर से गिरफ्तार इन सात विदेशी नागरिकों पर आरोप है कि ये लोग म्यांमार के एथेनिक ग्रुप के संपर्क मे थे. वहां आतंकी गुटों को हथियार चलाने और ड्रोन चलाने की ट्रैनिंग दिया था. आरोप है कि इन लोगों ने यूरोप से ड्रोन मंगाए थे.

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी पर्यटक वीजा पर भारत आए थे. आरोप है कि ये लोग भारत आने के बाद मिजोरम पहुंचे और वहां से अवैध रूप से म्यांमार में एंट्री कर गए. म्यांमार से भारत लौटने के बाद एनआईए ने कार्रवाई करते हुए इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरोन वैन डाइक को कोलकाता से पकड़ा. वहीं, तीन यूक्रेनी नागरिकों को दिल्ली और तीन अन्य यूक्रेनी नागरिकों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |