Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

एक ही दिन में ममता को बनर्जी को तीन झटके, TMC नाम और सिंबल के लिए पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट


ममता बनर्जी को झटके पर झटका लग रहा है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले ममता को तीन झटके लगे है। जिसमें से पहला झटका उन्हें चुनाव आयोग ने दिया है। आयोग ने ममता की तृणमूल कांग्रेस का नाम और पार्टी सिंबल फ्रीज कर दिया है और उपचुनाव के लिए इसके बदले में उन्हें फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न दिया है। अपनी तृणमूल कांग्रेस पार्टी का नाम और सिंबल सीज करने के चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

ममता बनर्जी को दूसरा झटका उन्हें अपने ही खेमे की नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने दिया है। नंदीग्राम में होने वाले अहम चुनाव से पहले संचिता डे ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। बड़ी बात ये है कि उन्होंने यह कदम नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय में सीएम और नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद उठाया। इस तरह से ममता की अपनी ही उम्मीदवार धोखा दिया है।

ममता को तीसरा झटका तब लगा जब उनकी उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया और ममता ने नंदीग्राम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की बात कही। उनके इस ऐलान के थोड़ी देर के बाद ही मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह से ममता के लिए ये भी झटके से कम नहीं है।

ममता की टीएमसी के साथ ऐसा होने के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी भी शुरू हो गई है। संचिता प्रधान डे के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से अपना नामांकन वापस लेने पर बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने कहा, "ममता बनर्जी को एहसास हो गया था कि अगर वह यह चुनाव लड़तीं तो हार जातीं—जिससे उनकी साख को नुकसान पहुंचता। इसीलिए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।"

नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, जिस तरह से BJP सरकार ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किया है, हम ममता बनर्जी और TMC की ओर से इसका कड़ा विरोध और निंदा करते हैं। हम उनकी तुरंत रिहाई की मांग करते हैं... आप चुनाव आयोग और पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |