Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: पोषाहार वितरण में अनियमितता का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन।

कोन (सोनभद्र)। विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत कुड़वा के शिवाखाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भुईंया टोली में पोषाहार वितरण में कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को मिलने वाले पोषाहार के वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण महिलाओं ने उर्मिला देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में उर्मिला देवी, सिमित्री, प्रमिला देवी, तिल्कि, मीना तथा मानकुंवर देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, चोपन को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि केंद्र पर वर्षों से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाला पोषाहार नियमित रूप से वितरित नहीं किया जाता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पोषाहार का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा मांग करने पर लाभार्थियों के परिजनों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
शिकायतकर्ताओं में अनिता, प्रमिला, उर्मिला, आरती, सोनी, पूजा सहित दर्जनों महिलाओं के नाम शामिल हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी, चोपन ने बताया कि शिकायत अभी उनके कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों की मांग है कि पोषाहार वितरण व्यवस्था की जांच कर पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार सुनिश्चित कराया जाए। वही सेल फोन पर डीपीओ से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस मामले को कल दिखवाते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |