Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: स्वर्ण जयंती चौक पर शंख बजाकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

सोनभद्र बेरोजगारों को नौकरी दो, भाजपा सरकार में युवाओं के साथ हो रहा है छलावा : प्रमोद यादव
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वर्ण जयंती चौक पर बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सपाइयों ने शंख बजाकर विरोध जताया और सरकार से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, लेकिन सरकार रोजगार सृजन के बजाय केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के साथ छलावा हो रहा है और लाखों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी नहीं की जा रही हैं। इससे पढ़े-लिखे बेरोजगारों में निराशा बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आज आम जनता की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए।
सपा नेताओं ने कहा कि रोजगार हर युवा का अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां करे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “बेरोजगारों को नौकरी दो”, “युवाओं के साथ अन्याय बंद करो” और “रोजगार दो, नहीं तो जवाब दो” जैसे नारे लगाए।
 सरोज भारती, मनीष केडिया ने कहा कि से बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने, रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती करने तथा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरी रमाशंकर यादव संजय भारती अर्जुन निषाद, दिनेश निषाद, राजू पासवान, गोपाल गुप्ता प्रकाश केवट मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |