Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ऑपरेशन ऑल-आउट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना दुद्धी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 246/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिषेक चौरसिया अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए रॉबर्ट्सगंज आया हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज-चोपन मार्ग स्थित जायसवाल ढाबा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अभिषेक चौरसिया पुत्र परमेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम कुड़ासन बाजार, मनकापुर, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, निरीक्षक अपराध अंगद प्रसाद तिवारी, कांस्टेबल नन्देश सिंह एवं कांस्टेबल आशुतोष कुमार पटेल शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |