Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: पीएम के जन्मदिवस पर घोरावल को मिली विकास की सौगात, क्षेत्राधिकारी आवास का हुआ भूमि पूजन।

सोनभद्र, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर घोरावल तहसील क्षेत्र को एक नई विकासात्मक सौगात मिली। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) घोरावल के आवासीय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विधि-विधान के साथ किया।
62.63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस आवासीय भवन के निर्माण से क्षेत्राधिकारी घोरावल को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी, जिससे विभागीय कार्यों के संचालन और कानून-व्यवस्था के प्रबंधन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे आम जनता को भी बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं मिल सकें।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए आवासीय भवन के निर्माण से क्षेत्राधिकारी को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन में सहायता प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |