सोनभद्र। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी (भावना) द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता बिंदू यादव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सभागार में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बिंदू यादव का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सोनांचल संघर्षवाहिनी के संयोजक रोशनलाल यादव ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर अधिवक्ता पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, चन्द्रावती जैसवार, पार्वती, आसमा, सोनी और अंजू सहित महिला अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। वहीं डीबीए के पूर्व महामंत्री प्रदीप मौर्य, कामता यादव, राजेश यादव, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, राम जियावन सिंह यादव, चतुर्भुज शर्मा, अनिल यादव, राजदीप सिंह, सिरवंत यादव, धीरेन्द्र एवं बबुनंदर सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने पुष्प भेंट कर बिंदू यादव को बधाई दी।
राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर बिंदू यादव ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने स्वागत समारोह में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
