Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: आयुष्मान योजना बना बरदान नेशनल हॉस्पिटल में निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन।

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नेशनल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, धर्मशाला रोड रॉबर्ट्सगंज ने एक मरीज का निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज निवासी 34 वर्षीय रवि पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे पिछले कई महीनों से दोनों पैरों में कमजोरी और सुन्नपन के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। परिजन उपचार को लेकर काफी परेशान थे। विभिन्न चिकित्सकों से परामर्श के बाद मरीज को नेशनल हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश पटेल से संपर्क करने की सलाह दी गई। मरीज ने 5 सितंबर 2026 को अस्पताल में परामर्श लिया।
जांच के दौरान डॉ. अखिलेश पटेल ने बताया कि मरीज की रीढ़ की हड्डी की एल-2 (L2) वर्टेब्रा में फ्रैक्चर होने के कारण दोनों पैरों में सुन्नपन आ गया था, जिससे वह अपने निचले हिस्से का सामान्य रूप से उपयोग नहीं कर पा रहा था। मरीज और परिजनों की सहमति के बाद 7 सितंबर 2026 को रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
डॉ. पटेल ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। ऑपरेशन के बाद पैरों की समस्या में राहत मिली है तथा जल्द ही मरीज सामान्य रूप से चलने-फिरने में सक्षम हो जाएगा। शीघ्र ही उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।
नेशनल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीज का निःशुल्क उपचार और ऑपरेशन किया गया है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज एवं उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |