Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोनभद्र के उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, ‘सोन अर्थ’ ब्रांड होगा लॉन्च।

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक साझा ब्रांड के तहत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत जिले के विभिन्न उत्पादों की ब्रांडिंग एवं प्रीमियम पैकेजिंग ‘सोन अर्थ’ नामक ब्रांड से की जाएगी, जिससे उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ एक विशिष्ट पहचान भी मिल सकेगी।
इसी क्रम में 03 सितम्बर 2026 को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी), लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं जिला प्रशासन सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘सोन अर्थ’ ब्रांड का लोगो, प्रोमो तथा विभिन्न उत्पादों का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा उनके विपणन एवं बाजार विस्तार की रणनीति पर चर्चा होगी।
जिला प्रशासन का मानना है कि ‘सोन अर्थ’ ब्रांड के माध्यम से स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि आधारित उत्पादों एवं ग्रामीण उद्यमों को नई पहचान मिलेगी, जिससे समूह की महिलाओं और उद्यमियों की आय में वृद्धि होगी तथा जिले की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
एनआरएलएम एवं जिला प्रशासन ने जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों तथा समूह सदस्यों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |