दुद्धी/लखनऊ। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्र के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
भेंट के दौरान पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने मुख्यमंत्री को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जनभावनाओं तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दुद्धी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित कई समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति का भी उल्लेख किया और जनहित से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दुद्धी विधानसभा क्षेत्र आदिवासी एवं वनवासी बहुल क्षेत्र है, इसलिए यहां मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं रोजगार के अवसरों के सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
बैठक के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। हरिराम चेरो ने क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा जनता के बीच सरकार की योजनाओं की पहुंच को लेकर अपने विचार मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान।
