Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोनांचल की सड़कों का जल्द होगा सुदृढ़ीकरण, 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली वित्तीय स्वीकृति।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए शासन ने चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। व्यय वित्त समिति की बैठक में लगभग 166.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट जारी किए जाने की संस्तुति की गई है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने तथा आमजन की आवागमन संबंधी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से जिले की कुल 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।
उन्होंने बताया कि बजट स्वीकृत होने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से सोनभद्र की अन्य जनपदों और पड़ोसी राज्यों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही उद्योगों के लिए कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई में समय और लागत दोनों की बचत होगी।
जिलाधिकारी के अनुसार सड़कें बेहतर होने से आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में जिन मार्गों पर आवागमन में अधिक समय लगता है, वहां यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
इन सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण
चोपन-कोटा-कोन-खरौंदी मार्ग – लगभग 43.84 करोड़ रुपये
वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5ए का सुदृढ़ीकरण एवं सतह सुधार – लगभग 58.15 करोड़ रुपये
आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग – लगभग 26.09 करोड़ रुपये
मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग – लगभग 38.82 करोड़ रुपये
जनपद में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की यह पहल औद्योगिक निवेश, व्यापारिक गतिविधियों और ग्रामीण-शहरी संपर्क को नई गति देने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |