Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट,21 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी


देश के कई हिस्सों में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत 21 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूर्वी भारत में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका ने भी चिंता बढ़ा दी है। मौसम का असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों तक देखने को मिल सकता है।

इस बीच, बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का सिस्टम आने वाले दिनों में बारिश बढ़ा सकता है। 21 सितंबर को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने और 22 सितंबर को इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। इसका असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ बिहार और झारखंड तक पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |