Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाए', CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की मांग


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर 'सत्तापक्ष को फायदा पहुंचाने' का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाए। खरगे ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की लड़ाई किसी दल, संस्था या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि मतदाताओं के अधिकार, संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कार्य समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खरगे ने चुनाव आयोग में पारदर्शिता, मतदाता सूची में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी उठाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |