Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी में कल से शुरू होगा नौकरी देने का महाअभियान, CM योगी बांटेंगे नियुक्ति पत्र


यूपी में कल यानी 19 सितंबर से नौकरी देने का महाअभियान शुरू होगा। CM योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इसके अलावा, 19 सितंबर से 1 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी, जिसकी घोषणा खुद सीएम योगी ने 16 सितंबर को गोरखपुर से की थी।

बता दें कि 19 सितंबर को 4 विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही, अगले 6 महीने में 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है। इससे पहले, गोरखपुर में 16 सितंबर को सीएम योगी ने ऐलान किया था कि 19 सितंबर से 1 लाख नौकरियों की प्रक्रिया शुरू होगी।

जान लें कि यूपी में 9 साल में साढ़े 9 लाख सरकारी नौकरियां देने का सरकार का आंकड़ा है। युवाओं को रोजगार देने की दिशा में यूपी सरकार बड़ा अभियान चलाने जा रही है। साथ ही, 16 सितंबर को 15 हजार 12 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा, पुलिस व राजस्व विभाग में भी जल्द भर्तियां शुरू होंगी।

गोरखपुर के एक कार्यक्रम में 16 सितंबर को बोलते हुए सीएम योगी ने कहा था, 'नौजवानों को बिना भेदभाव के नौकरी मिले। आज ही आपने देखा होगा, बेसिक, माध्यमिक और अन्य विद्यालयों में टीजीटी के, पीजीटी के, बेसिक शिक्षा परिषद के शहरी क्षेत्रों में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति के विज्ञापन जारी हो गए हैं और आज से एप्लीकेशन मांगनी प्रारंभ हो गई हैं।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा था कि हम इस वर्ष के अंदर, यानी अगले 6 महीने में विधानसभा के चुनाव घोषणा होने के पहले हमने कह रखा है कि 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी यूपी के अंदर उपलब्ध करवाएंगे। और यह कार्य 19 सितंबर से हम करने जा रहे हैं। आप सोचिए, इसमें से 77 हजार तो केवल यूपी पुलिस और होमगार्ड की भर्तियां हो रही हैं। और हम इस कार्यक्रम की शुरुआत 19 सितंबर से करने जा रहे हैं। इससे पहले हमने 9.5 लाख नौजवानों को नौकरी दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |