Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाइक सवार के ऊपर गिरा लोहे का बैरिकेड, हुई मौत


मुंबई से एक हैरान कर देने वाला लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मेट्रो के निर्माण के लिए लगाई गई लोहे की बैरिकेड एक शख्स के लिए मौत बन गई। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी लोहे का बैरिकेड उसके ऊपर गिर गया। यह हादसा घाटकोपर के एलबीएस रोड का बताया जा रहा है। वहीं लोहे का बैरिकेड ऊपर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के लिए लगाई गई भारी लोहे की बैरिकेड गिरने से एक 54 वर्षीय प्लंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होने के दौरान मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को घाटकोपर के एलबीएस रोड पर हुई। पार्कसाइट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान घाटकोपर के अशोक नगर निवासी वसीम हैदर रिजवी के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी एक बायोटेक कंपनी की इमारत के पास लगभग 6x8 फुट की लोहे की बैरिकेड अचानक उन पर गिर गई।

पुलिस ने बताया कि रिजवी को तुरंत सरकारी राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्कसाइट पुलिस ने बाद में मामला दर्ज कर इस घातक दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शहर में मेट्रो निर्माण परियोजनाओं को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी हुई हैं। इससे पहले, 14 फरवरी को मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण स्थल पर कंक्रीट की दीवार का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।

वहीं रविवार को भी मुंबई के कोस्टल रोड पर एक अन्य भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार BMW कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक BMW कार ब्रिज से नीचे गिर गई। उस गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। जिन तीन लोगों की मौत हुई है वह बीएमडब्ल्यू गाड़ी में ही बैठे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |