Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया सेवा संकल्प अभियान


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं जनऔषधि केंद्र में दीप प्रज्ज्वलन, चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरण तथा श्याम स्मृति वन में किया गया वृक्षारोपण


उत्तराखड । जिला अधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर एवं जनऔषधि केंद्र, उत्तरकाशी में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने पटल एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत की अगुवाई में जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना गया तथा रोगियों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा, संवेदना एवं मानवीय सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

फल वितरण कार्यक्रम के पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वरुणावत पर्वत स्थित श्याम स्मृति वन में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम से स्थापित वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तरकाशी के संकल्प को मजबूती प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन पर भी जोर दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय, प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत, डॉ. एच.के. यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एस. पोखरियाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम हरदेव राणा, जिला आईईसी मैनेजर अनिल बिष्ट तथा श्याम स्मृति वन के अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, संरक्षक सुमन नौटियाल, द्वारिका प्रसाद नौटियाल, मुरारी पोखरियाल, गिरीश पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |