Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जल जमाव से आवागमन मुश्किल


अमेठी। मंगलवार को हो रही लगातार बारिश से जल निकासी की व्यवस्था न होने से कई जगह जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई। मुंशीगंज के सराय खेमा से होकर दांदूपुर ,पूरे कुटरु को जाने वाले मार्ग पर जल भराव से आए दिन कठिन समस्या होती रहती है। बगल में ही प्राथमिक स्कूल होने से बच्चों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अधिक बारिश होने से स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। यह मार्ग अमेठी मुसाफिरखाना -राजमार्ग एवं रायबरेली -सुल्तानपुर राजमार्ग  को जोड़ता है। इसलिए इस मार्ग पर आवागमन बराबर बना रहता है। जरा सी बरसात होने पर ही मार्ग पर पानी भर जाता है जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणवासियों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था कराये जाने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |