मुसाफिरखाना: तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
September 01, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन चक्रव्यूह’’ अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ’’जयपाल उर्फ किरा पुत्र सूरजदीन यादव’’, निवासी मुड़ियापुर मजरे किशुनदासपुर, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ’’एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 12 बोर’’ बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची और उसके खिलाफ ’’मु0अ0सं0 225/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट’’ के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में थाना मुसाफिरखाना में ’’धारा 3/25 आर्म्स एक्ट’’ के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्रा, हेड कांस्टेबल नीरज यादव, हेड कांस्टेबल शैलेश कुमार, कांस्टेबल अतुल यादव चैहान और कांस्टेबल देवब्रत सिंह शामिल रहे।
