Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी एसडीएम ने बाढ़ क्षेत्र गांवों का किया निरीक्षण! एसडीएम बोले- लेखपाल से क्षेत्र के किसानों के आधार कार्ड, पासबुक मांगे गए, मिलेगा मुआवजा


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर, सुल्तानपुर, लासा,अकड़रिया खुर्द,अकड़रिया कलां, इन गांवों के बगल में पड़ने वाली गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से इन क्षेत्रों की धान की फैसले पानी में 80ः डूब चुकी है। गंदे पानी व बदबू से तमाम बीमारियां पनप रही है। बीकेटी एसडीएम आकाश कुमार ने बुधवार दोपहर 3 बजे बहादुरपुर लासा गांव में निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार शरद सिंह, पशु चिकित्सा डॉक्टर की टीम, लेखपाल कानूनगो अन्य टीम मौजूद रहीं। इस दौरान बीकेटी एसडीएम आकाश कुमार ने बताया कि हमने बाढ़ क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया। ब्लॉक की टीम डॉक्टर की टीम पशु चिकित्सा अधिकारी अन्य टीमें मौके पर निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि गांव की जो भी समस्या है जो भी फसल का नुकसान हुआ है इसके लिए लेखपाल को बोल दिया गया है। क्षेत्र का सर्वे करके जो भी रिकॉर्ड है

वह बीकेटी तहसील में दे दें, जिससे कि उनके मुआवजे आगे की कार्यवाही हो। एसडीएम आकाश कुमार ने कहा कि प्रधान से बात हुई है प्रधान ने कहा कि अभी किसी घर में पानी नहीं गया हैं। नदी का लेवल मंगलवार से बड़ा है, लेकिन अभी स्थिति सामान्य है। चारे के लिए बीकेटी ब्लॉक पर बोला गया है, चारा की व्यवस्था की जा रही है। चारें की कमी ना हो उसके लिए निर्देश दिए गए हैं। बहादुरपुर की गांव को जोड़ने वाली सड़क पर जल भराव हो गया है। एसडीएम ने कहा कि हमने बाइक से आगे देखा है आगे सुख हुआ है, किसी भी घर में पानी नहीं गया है, तहसील प्रशासन लगातार बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं, हम लोग टीम बनाकर लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। सभी को लिखित रूप से निर्देशित कर दिया गया है, कि गांव में कैंप मेडिकल ,बच्चों के लिए कैंप लगाए,हम सामूहिक रूप से कोशिश कर रहे हैं कि जो भी कार्य है वह पीछे ना हो, सभी का कार्य किया जाएं, हम लोग अपना काम कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि गंगा बैराज पर भी देखा गया है जलस्तर बढ़ा नहीं है,क्योंकि बारिश अब रूकी हुई है, कोशिश है नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |