सांगीपुर/ प्रतापगढ़। सांगीपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के रंगौली गांव निवासिनी सोनिया देवी पत्नी पंचम ने थाने पर तहरीर देते हुए शिकायत किया है कि 4 सितंबर को मेरे घर से गांव की उर्मिला देवी पत्नी कंधई उनकी लड़की संध्या, रंजना, सानिया एक राय होकर लकड़ी उठा ले गई।
जब उनके घर पूछने गई तो भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगी यह देख पड़ोसी सुन्दरा देवी बीच बचाव करने आई तो उसे भी मारपीटा जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई ।पुलिस जांच कर चारों महिलाओं पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया है ।
