Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः घर गिरने की खबर हुई प्रसारित तो रायगढ़ के गरीब परिवार की मदद के लिए उठे समाजसेवियों के हांथ! क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं के साथ क्षेत्रीय लोगो ने दी आर्थिक मदद


प्रतापगढ़/बाबागंज। बारिश में घर गिरने से बेघर हुए लालता प्रसाद पांडेय की मदद के लिए अब चारों ओर से लोगों ने अपना हांथ बढ़ा दिया है। मदद करने वालों में स्थानीय नेताओं के साथ क्षेत्र के अन्य लोग भी शामिल हैं। मदद में उनको नगदी, घर निर्माण के लिए सामान के साथ खाद्यान्न की भी व्यवस्था कराई जा रही है। मददगारों के प्रति पीड़ित परिवार ने अपना आभार जताया है।

बाबागंज ब्लाक के रायगढ़ कुटिलिया गांव के रहने वाले लालता प्रसाद कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से ग्रस्त हैं। पिछले दिनों हुई भीषण बरसात के कारण उनका जर्जर कच्चा घर एकदम जमीदोज हो गया। जिससे उनकी सारी गृहस्थी मलबे में दब गई और वो खुले आसमान के नीचे अपनी पत्नी मनोरमा पांडेय और पुत्री सौम्या पांडेय के साथ पन्नी तानकर रहने को विवश हो गए। मलबे में अनाज दब जाने से उनके सामने भोजन की भी दिक्कत हो गई। मामलें की जब सोशल मीडिया पर खबर चली तो सरकारी उपेक्षा का शिकार झेल रहे इस गरीब परिवार की मदद करने के लिए कई लोगों ने अपना हांथ बढ़ा दिया। भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन सिंह ने घर जाकर नगदी, खाद्यान्न की मदद के साथ पीड़ित की पुत्री को निशुल्क अपने कॉलेज में शिक्षा दिलाने की बात कही और जरूरत पड़ने पर मदद करने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय शंकर पांडेय ने भी पीड़ित के घर पहुंचकर उसे नगदी, सीमेंट की चद्दर, पाइप और लाइट की मदद के साथ सौम्या के पढ़ाई के खर्च को उठाने की बात कही। पूर्व प्रमुख बाबागंज एवं जनसत्ता दल के प्रमुख पदाधिकारी हितेश प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह ने भी पीड़ित से मिलकर उसे आर्थिक मदद के साथ सभी प्रकार के मदद के साथ इलाज कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित की व्यथा को सुनकर परानुपुर गांव के रहने वाले समाज सेवी एवं व्यवसायी आंनद पांडेय ने भी पीड़ित परिवार के लिए दो पक्का कमरा बनवाने एवं उनकी पुत्री के विवाह का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही इलाके के कई सारे व्यक्तियों ने स्वेच्छा से दान स्वरूप कुछ न कुछ धनराशि भेजकर पीड़ित परिवार की मदद की है। एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर शासन से मिलने वाली योजना के तहत उसे लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। धनगढ़ निवासी भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी ने भी पीड़ित परिवार को आवास बनवाने के लिए 6 हजार ईट सोमवार को भेजवाया तथा सोमवार को ही विधायक विनोद सरोज ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करके 15 हजार नगदी के साथ आवास बनवाने के लिए कहा। उन्होंने कैंसर पीड़ित लालता पांडेय का पूरा इलाज कराने को कहा और बोले कि पीड़ित के घर तक उन्होंने एक किमी की सड़क का सेक्शन करा दिया है। बरसात बाद सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने पीड़ित की हर प्रकार से मदद करने की बात कही है।  सूत्रीय खबरों पर भरोसा करें तो एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव के प्रयास से बहुत जल्द ही पीड़ित परिवार को आवास के लिए धनराशि भी मिल जाएगी। मददगारों के प्रति पीड़ित परिवार ने अपना आभार जताया है। लालता प्रसाद के कुल तीन संतान थी। जिसमे उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री का विवाह कर दिया। छोटी पुत्री सौम्या (21 वर्ष) उंनके साथ रहती है। उनके एक पुत्र भोलू भी था। जिसकी करीब एक दशक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। लालता प्रसाद के पास भूमि के नाम पर कुछ भी नही है। मजदूरी और अधिया खेती ही उनके गुजारे का सहारा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |