Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल, भरत नगर व प्रीति नगर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू


लखनऊ। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बोरा फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘सेवा सखी’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारी कौशल एवं स्वावलंबन मिशन के तहत फैजुल्लागंज के भरत नगर एवं प्रीति नगर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया गया। प्रथम बैच में सिलाई प्रशिक्षण हेतु 36-36 महिलाओं का ग्रुप बनाया गया है।

भरत नगर स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन अवसर पर बोरा फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी बिंदु बोरा ने कहा कि आज के समय में महिलाओं के लिए स्वयं आत्मनिर्भर होना और अपने परिवार को खुशहाल रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए महिलाओं का हुनरमंद होना और किसी न किसी व्यवसाय से जुड़ना जरूरी है। आज बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न व्यवसायों से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी रही हैं, लेकिन अभी भी महिलाओं का एक बड़ा वर्ग रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों से वंचित है।

उन्होंने कहा कि बोरा फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा हुनर प्रदान करना है, जिससे वे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं रोजगार शुरू कर सकें और आगे चलकर दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर सकें। इससे महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के नए अवसर पैदा होंगे।

बिंदु बोरा ने कहा कि बदलते समय के साथ महिलाओं को अपनी सोच में भी सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। आधुनिक समय में सास और बहू दोनों की सोच में आधुनिकता और आपसी समझ होनी चाहिए। परिवार का सहयोग मिलने पर महिलाएं अपने हुनर को व्यवसाय में बदलकर आगे बढ़ सकती हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशरण सिंह, केंद्र व्यवस्थापिका सुप्रिया पांडे, केंद्र संचालिका कुसुम सिंह,राधा सिंह एवं दिव्यांशी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |