महाराष्ट्र से बड़ी खबर, मनोज जरांगे पाटील के आंदोलन को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से किया इनकार
September 13, 2026
महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़ी खबर है। मराठा आरक्षण के लिए मुंबई के आजाद मैदान में 19 सितंबर से आमरण अनशन करने की अनुमति मनोज जरांगे पाटील ने मांगी थी, जिसे मुंबई पुलिस ने खारिज कर दिया है।
आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू बिडकर ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
मनोज जरांगे पाटील महाराष्ट्र के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लंबे समय से मराठा आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आंदोलन भी करते आए हैं। उन्होंने कई बार आमरण अनशन भी किया है और सरकारों पर प्रेशर बनाया है। हालांकि वह किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित नहीं है बल्कि उनका मुख्य उद्देश्य मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाना है। वह अपने इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक बार फिर मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन करना चाहते हैं लेकिन मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।
