Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः इटौंजा क्रॉसिंग के पास में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र छोटेलाल उर्फ छोटकन्ने, निवासी नगर चैगवां के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रेलवे लाइन के किनारे बैठा था और नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। इसी दौरान सीतापुर से गोमतीनगर लखनऊ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन को देखकर वह अचानक रेलवे पटरी के बीच पहुंच गया। बताया गया कि रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन ने युवक को रोकने और पटरी से हटने के लिए आवाज लगाकर काफी प्रयास किया,लेकिन वह नहीं माना और ट्रेन के नजदीक आते ही युवक उसकी चपेट में आ गया,उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाहीं कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |