सिंहपुरः हजारों कांवरियों का जत्था आज होगा रवाना
September 09, 2026
सिंहपुर/अमेठी। हर वर्ष की तरह सिंहपुर अहोरवा भवानी सहित कई गांव के शिव भक्तों का एक जत्था अहोरवा भवानी से चलकर सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा अहोरवा भवानी से चलकर सुल्तानगंज के लिए यह 22 वी यात्रा है जिसमें प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सभी कांवरियों को मां फाउंडेशन महेश सेवासंस्थान की तरफ से वितरण होने वाले अंग वस्त्र प्रदान करेंगे इस कार्यक्रम के आयोजक कौशलेंद्र सिंह बंटी ने बताया की कांवरियों की अगवानी प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सहित तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मुन्ना सिंहभी आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे जिसमें कांवरियों के भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था मां फाउंडेशन की तरफ से की गई है वही हजारों कांवरियों का जत्था नियत समय 10.30 अहोरवा भवानी धाम रेलवे स्टेशन से मंत्री जी कि सांनिध्य में सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा।
