संग्रामपुर/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए के फड़ से रू 3,240 की नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी एवं क्षेत्राधिकारी अमेठी के निर्देशन में थाना संग्रामपुर पुलिस अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुहीबशाह डेवणसा बैंक के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन वर्मा पुत्र रामकरन वर्मा निवासी मुहीबशाह डेवणसा, उम्र 25 वर्ष, मनीष गिरि पुत्र रवीन्द्र गिरि निवासी थरिया पेट्रोल टंकी के पास विशेषरगंज, उम्र 20 वर्ष, राजेश सरोज पुत्र झगरू निवासी बड़गांव चरई का तारा, उम्र 45 वर्ष, टिंकू पुत्र श्रीराम बेडिया निवासी मुहीबशाह डेवणसा, उम्र 24 वर्ष, कैलाश वर्मा पुत्र महादेव निवासी मुहीबशाह डेवणसा, उम्र 24 वर्ष तथा रामनरेश सरोज पुत्र रामसरन सरोज निवासी मुहीबशाह डेवणसा, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से जुए के फड़ से 3,240 नकद बरामद किए। इस मामले में थाना संग्रामपुर में मु0अ0सं0 170/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार गिरि, कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अभिजीत कटियार, कांस्टेबल अनुज कुमार प्रथम, कांस्टेबल अनुराग अवस्थी तथा कांस्टेबल सुयश त्रिपाठी, थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
मुहीबशाह डेवणसा बैंक के पास चल रहा था जुए का फड़, 3,240 नकदी बरामद
